Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

चंडीगढ़ अस्पताल से फांसी की सजा वाला कैदी फरार:5 साल की बच्ची का रेप कर की थी हत्या

Date:

 

चंडीगढ़—चंडीगढ़ के अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा कैदी पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार हो गया। कैदी ने पुलिसकर्मी से छुड़ाकर हथकड़ी भी निकाल कर फेंक दी। मामले में अब पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी सोनू ने 5 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में उसे लुधियाना की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। वह लुधियाना सेंट्रल जेल में बीमार हुआ था। जिसके बाद पंजाब पुलिस उसे चेकअप के लिए चंडीगढ़ के GMCH अस्पताल लेकर आई थी।

इलाज करवाने लुधियाना जेल आया सोनू: आरोपी सोनू सिंह (29) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव टेसाही बुजुर्ग का रहने वाला है। सोनू लुधियाना सेंट्रल जेल में फांसी की सजा काट रहा है। आरोपी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा है।

आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया: पंजाब पुलिस चंडीगढ़ के सोमवार को जीएमसीएच- 32 में आरोपी सोनू को इलाज कराने के लिए लेकर आई थी। देर रात करीब 12 बजे उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया। उसकी निगरानी में तैनात पुलिसकर्मी फिर उसे शौचालय ले गए।

पुलिसकर्मी को धक्का से देकर फरार हो गया: सोनू ने पुलिस जैसे ही शौचालय में लेकर पहुंची उसने मौका पाकर पुलिसकर्मी को धक्का दिया और भाग निकला। इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी को ढूंढने में लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related