Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

पंचायती चुनाव से पहले उम्मीदवार की मौ/त, गांव में छाया मातम

Date:

समराला : गांव भंगला में पंचायत चुनाव के दौरान वार्ड नंबर-4 से पंची उम्मीदवार हरबंस सिंह बंसी की आज सुबह 4 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इससे गांव में गम का माहौल छा गया। मृतक जिस वार्ड से पंची का उम्मीदवार था, उस वार्ड का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

गांव के रहने वाले पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक हरबंस सिंह बंसी उनके गांव के वार्ड नंबर-4 से पंछी उम्मीदवार था और बहुत नेक और अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था। पलविंदर सिंह ने कहा कि मृतक जिस वार्ड से पंची का उम्मीदवार था, वह एक मजबूत उम्मीदवार था क्योंकि मृतक हरबंस सिंह सबके बीच लोकप्रिय था और हरबंस सिंह बंसी की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। उन्होंने कहा कि उन्हें जितना चुनाव का चाव था, वह अब दुख में बदल गया है क्योंकि उनका भाई उन्हें छोड़कर चला गया है। मृतक पिछले माह बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related