Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

ओडिशा के कॉलेज में नेपाल की स्टूडेंट का शव मिला:लड़के पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

Date:

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक नेपाली छात्रा का शव मिला है। ओडिशा पुलिस का कहना है कि भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के हॉस्टल में रविवार शाम को बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा का शव मिला था।

पुलिस के मुताबिक, प्रकृति लामसाल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के खिलाफ कैंपस में नेपाल के छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि प्रकृति के बैच का ही एक भारतीय छात्र उसे प्रताड़ित कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह उसका बॉयफ्रेंड था।

शिकायतों के बाद भी यूनिवर्सिटी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। स्टूडेंट के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भारतीय छात्र को हिरासत में लिया है।

दोनों की बातचीत का कथित AUDIO सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल है, जिसमें एक लड़की और एक लड़के बीच कॉल पर बात हो रही है। लड़का उस लड़की को लगातार फोन पर लड़की गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो रही है।

लड़का लड़की से माफी मांगने के लिए कहता है। इस पर युवती लड़के से माफी मांग लेती है। दोनों के बीच लंबी बहस के बाद, लड़की रोने लगती है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह कॉल रिकॉर्डिंग प्रकृति और आरोपी लड़के के बीच बातचीत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...