Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

डल्लेवाल के अनशन को 100 दिन पूरे:आज जनता को करेंगे संबोधित

Date:

 

चंडीगढ़-  पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को आज (5 मार्च) 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इसके चलते बुधवार को खनौरी मोर्चा पर 100 किसान एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं, देश के सभी हिस्सों में जिला और तहसील स्तर पर किसान भूख हड़ताल पर रहेंगे।

जगजीत सिंह डल्लेवाल आज भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को संबोधित करेंगे। वहीं, किसान नेताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा को तुरंत रिहा करने की मांग की है। उन्होंने किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह किसान नेताओं के साथ धक्का है।

किसान नेता के बेटे गुरपिंदर सिंह डल्लेवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर संघर्ष को तेज करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि युवा भले ही गेहूं की कटाई में व्यस्त हों, लेकिन बुजुर्ग जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों से निकलकर इस संघर्ष को मजबूत करना होगा। वहीं पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने भी जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। हालांकि डल्लेवाल की तबीयत में अब सुधार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related