Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

लुधियाना में बुड्‌ढा नाला को लेकर विवाद:प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Date:

लुधियाना  -लुधियाना में बुड्‌ढा नाला के प्रदूषण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। दोपहर बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं। पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया है और ताजपुर रोड की ओर आगे बढ़ने लगे।

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जाम लगा दिया है। जहां जहां प्रदर्शनकारी मौजूद है, वहां पर पुलिस प्रशासन ने जैमर लगा दिए हैं, ताकि मोबाइल नेटवर्क ना चल सके।इससे पहले पुलिस ने लुधियाना के टीटू बानिया को हिरासत में ले लिया है, वहीं फिरोजपुर के रोमन बराड, मोगा के मोहिंदर सिंह, फरीदकोट के भी एक व्यक्ति समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि, लक्खा सिधाना ने कुछ दिनों पूर्व बुड्ढा नाला को बंद करने का आह्वान करते हुए आंदोलन करने का ऐलान किया था। वहीं ड्राइंड इंडस्टी से जुडे़ लोगों ने भी आंदोलन करने की बात कही थी। जिस पर आज लक्खा सिधाना और उनके कई साथी बुड्ढा नाला को बंद कराने के लिए पहुंच रहे थे। लक्खा सिधना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं जगराओं में उनके साथी सुख जगराओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लुधियाना के बुड्डे नाले की सफाई व काले पानी के खिलाफ काला पानी द मोर्चा संस्था का गठन किया गया है, जिसके बैनर तले ही मंगलवार को राजस्थान से 1500 के करीब लोग पंजाब के लुधियाना पहुंच रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि लुधियाना के बुड्डा नाले में फैली गंदगी व काला कैमिकल युक्त पानी सतलुज में मिल जाता है और बाद में पानी राजस्थान पहुंचता है, जिसे पीने से राजस्थान के सैकडों लोग बीमार हो चुके हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, तीनों पदों पर कब्जा

नरिंदर सिंह मनसू बने कपूरथला नगर निगम के मेयर* *आप...