Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

राम मंदिर पर ग्रेनेड अटैक की साजिश:हरियाणा-गुजरात पुलिस ने ISI आतंकी पकड़ा

Date:

 

फरीदाबाद–हरियाणा में फरीदाबाद से पकड़ा गया आतंकी अब्दुल रहमान (19) अयोध्या स्थित राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की साजिश को अंजाम देने वाला था। वह फैजाबाद से फरीदाबाद हैंड ग्रेनेड लेने ही आया था। वापस लौटकर उसे अटैक करना था। ये सारा काम वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर कर रहा था। हैंड ग्रेनेड भी इसे ISI के हैंडलर ने ही दिए थे। फरीदाबाद में वह नाम बदलकर छुपा हुआ था।

हालांकि इससे पहले ही रविवार शाम को DIG सुनील जोशी और DSP एसएल चौधरी की अगुआई में गुजरात ATS और फरीदाबाद STF की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का इनपुट भी उनके काम आया। जब उसे पकड़ा गया तो उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी थे। जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया। पकड़ा गया अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, जिला फैजाबाद (अयोध्या) का रहने वाला है। वह वहां मटन शॉप चलाता है।

गुजरात ATS ने भी कन्फर्म किया कि वह राम मंदिर से 10KM दूर रहता था। उसके घर में रेड कर कई संदिग्ध चीजें बरामद की गई हैं। उससे ट्रेन की टिकट भी मिली है। वह दिल्ली में किसी के संपर्क में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...