Saturday, September 26, 2026
Saturday, September 26, 2026

पूजा स्थल कानून को लेकर कांग्रेस की SC में याचिका

Date:

कांग्रेस ने 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट (पूजा स्थल कानून) को चुनौती देने वाली याचिकाओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के माध्यम से दायर याचिका में पार्टी ने कहा- यह कानून 1991 में हमारे घोषणा पत्र में था। सेक्युलरिज्म की रक्षा के लिए ये जरूरी है।

इससे पहले 2 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की पूजा स्थल कानून से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया था। ओवैसी ने याचिका में 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट (पूजा स्थल कानून) को लागू करने की मांग की है।

कानून के मुताबिक, 15 अगस्त 1947 से पहले अस्तित्व में आए किसी भी धर्म के पूजा स्थल को किसी दूसरे धर्म के पूजा स्थल में नहीं बदला जा सकता।

कांग्रेस और ओवैसी की नई याचिकाओं को इस मामले पर लंबित अन्य 6 मामलों के साथ जोड़ा गया है। इन सभी पर 17 फरवरी को सुनवाई होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related