Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब का पानी राजस्थान को देकर कांग्रेस ने ठीक नहीं किया- सुखबीर बादल

Date:

सुखबीर बादल का कहना है कि दूसरे दलों के नेता सिर्फ सांसद बनना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों और पार्टी नेताओं द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी तर्ज पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज जालंधर पहुंचे जहां उन्होंने जालंधर से पार्टी प्रत्याशी महिंदर सिंह केपी के पक्ष में प्रचार किया। इसके साथ ही उन्होंने एक ओर जहां लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला भी बोला।

मीडिया से बात करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी है जिसने हमेशा पंजाब की बात की है। दूसरे दलों के नेता सिर्फ सांसद बनना चाहते हैं। संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने अपने पिता प्रकाश सिंह बादल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, ईसाई या सिख सभी धर्मों के लोग बादल साहब को अपना मुख्यमंत्री मानते हैं। एसवाईएल को लेकर सुखबीर बादल का कहना है कि कांग्रेस ने पंजाब का पानी राजस्थान को देकर सही काम नहीं किया। अकाली दल के सत्ता में आते ही एसवाईएल के सभी समझौते रद्द होंगे। इसके सिवा सुखबीर बादल ने बंदी सिंहों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करने की भी बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related