Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

राजस्थान में कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्ष किए घोषित

Date:

 

जयपुर–कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, कांग्रेस संगठन के हिसाब से 50 जिले हैं। 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। जिलाध्यक्षों में कई जगह मौजूदा विधायकों को मौका दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर सहित कई जगह पुराने जिलाध्यक्षों को रिपीट किया है।

 

ये जिलाध्यक्ष राहुल गांधी के फॉर्मूले पर रायशुमारी करने के बाद नियुक्त किए गए हैं। वहीं बारां और झालावाड़ के जिलाध्यक्षों पर अंता उपचुनाव की वजह से रायशुमारी नहीं की गई थी। इस कारण इन दो जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी।

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी।

6-6 नेताओं का पैनल तैयार कर दी थी रिपोर्ट

कांग्रेस ने इस बार जिलाध्यक्षों पर रायशुमारी करवाई थी, इसके लिए बाहरी राज्यों के नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया था। पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी के बाद हर जिले से 6-6 नेताओं का पैनल तैयार कर रिपोर्ट दी थी।

 

इस रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी। इसके बाद राहुल गांधी को सिंगल नामों का पैनल दिया था।

 

कई पुराने चेहरे भी रिपीट

जिलाध्यक्षों में बहुत से नए चेहरे हैं और कई जगह पुराने चेहरों को रिपीट भी किया है। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन के 50 जिले हैं, जिनमें से 45 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related