Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

हड़ताल पर गए पंजाब के तहसीलदारों को सीएम की वार्निंग

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार सामूहिक छुट्‌टी पर चले गए हैं। उन्होंने शुक्रवार तक काम न करने का फैसला लिया है। वहीं, इस मामले में अब सीएम भगवंत मान भी एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सीएम भगवंत मान ने तहसीलदारों को चेतावनी दी है कि तहसीलदारों को सामूहिक छुट्‌टी मुबारक।

अब लोग तय करेंगे कि छुट्‌टी के बाद वह कहां जॉइन करेंगे। वहीं, आज सीएम भगवंत मान, खरड़ व जीरकपुर समेत कुछ अन्य तहसीलों का दौरा किया। साथ ही कहा कि सामूहिक छुट्‌टी पर गए कर्मचारी समझ ले कि इस तरीके से वह ब्लैकमेल नहीं कर पाएंगे। वहीं, सरकार ने हड़ताल पर चल रहे मुलाजिमों को पांच बजे तक ड्यूटी जॉइन करने करने के आदेश दिए है, वरना उन्हें निलंबित समझा जाएगा।

सीएम ने कहा कि आज राजस्व अधिकारी, विशेष रूप से तहसीलदार, सामूहिक छुट्टी पर जाने की बात कह रहे हैं। वे शुक्रवार तक कोई रजिस्ट्री नहीं करने का निर्णय ले चुके हैं। दो-तीन दिनों से हम उनसे बातचीत कर रहे थे। उनका कहना था कि हमारे दो-तीन साथियों को विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पहले उन्हें क्लीन चिट दी जाए, फिर हम काम शुरू करेंगे। वे सीधे तौर पर कह रहे हैं कि हमें भ्रष्टाचार करने की छूट दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...