Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

हिसार में CM सैनी की धन्यवाद रैली:नलवा हल्के में कार्यक्रम

Date:

 

हिसार-हरियाणा के हिसार में आज यानी रविवार को CM नायब सैनी एक जनसभा कर रहे हैं। नलवा हल्के में ये जनसभा की जा रही है।

जहां मुख्य तौर पर कुलदीप बिश्नोई परिवार अपनी राजनीतिक ताकत दिखा रहा है। जनसभा को मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम से पहले हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह हुआ।

जहां भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और मेयर प्रवीण पोपली भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि समाज के लोगों ने जो मांग पत्र दिया है, उसे सभी विभागों को भेजकर इनको पूरा करवाने का काम करेंगे। कोई भी एक शिक्षण संस्थान का नाम संत शिरोमणि नामदेव पर रखा जाएगा।

इसके अलावा धर्मशालाओं को भूमि देने का काम भी करेंगे। इसके अलावा जिन जिलों में पुरानी धर्मशालाएं हैं उनके पुनरुद्धार के लिए 31 लाख रुपए देने का ऐलान सीएम ने किया।सोलर पैनल के लिए 20 लाख रुपए और देने का ऐलान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related