Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

CM Nayab Saini Punjab Tour: आज पंजाब जाएंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

Date:

 

चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज पंजाब जाएंगे। सीएम सैनी यहां पर तरनतारन उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगेंगे। सीएम सैनी तरनतारन विधानसभा उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के पक्ष में चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम नायब सैनी अमृतसर भी जाएंगे।

गौरतलब है कि तरनतारन विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को होना है। पंजाब चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है। इससे पहले सीएम सैनी दिल्ली और बिहार में भी चुनाव प्रचार कर चुके है।

हाल ही में चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित एक समारोह में ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें सिख धर्म, सामाजिक एकता और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में बाढ़ के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए पांच करोड़ रुपए की आर्थिक मदद कर चुके हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से 650 ट्रक राहत सामग्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना की थी। इस दौरान हरियाणा बीजेपी की ओर से हर जिले से पंजाब में राहत सामग्री भेजी गई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related