Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

CM मान जालंधर शिफ्ट कर सकते हैं घर

Date:

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जल्द बारादरी में स्थित 177 साल पुराने मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। उक्त 177 साल पुराने मकान का नंबर-1 है। ये वही घर है, जहां पर पहले डिवीजन कमिश्नर का घर था। अब इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस आवास में अब नए सोफे लगने शुरू हो गए हैं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों जगहों पर जाल लगा दिए गए हैं। भवन तैयार करने का काम जोरों पर है। तैयारियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही यहां रहने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल जालंधर कैंट में एक मकान किराए पर ले रखा है। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अक्सर वहां मौजूद थे। उस समय मुख्यमंत्री ने दोआबा और माझा के लोगों से वादा किया था कि वह सप्ताह में एक या दो दिन जालंधर जरूर आएंगे, ताकि यहां के लोगों को अपने काम के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े।

छावनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आवास शहर से थोड़ा बाहर है, इसलिए उनके लिए शहर में ही आवास की तलाश की गई। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री के लिए किराए के मकान की जगह संभागीय आयुक्त आवास तैयार करने की योजना बनाई गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related