Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

पंजाब के इस हलके में 9 अप्रैल को पहुंचेंगे CM Mann , देंगे बड़ी सौगातें

Date:

 

जलालाबाद : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 9 अप्रैल को जलालाबाद हलके के मंडी अरनीवाला में पहुंचेंगे और सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे। यह जानकारी देते हुए विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज ने बताया कि आने वाले 2 सालों में पंजाब में विकास की ऐसी आंधी चलेगी कि पंजाब तरक्की की बुलंदियों को छुएगा और इसी उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जलालाबाद का दौरा कर रहे हैं।

वह बुधवार 9 अप्रैल को मंडी अरनीवाला में विभिन्न विकास कार्यों का नींव पत्थर रखेगे। विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि आप सरकार के अगले 2 सालों में जलालाबाद क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ विकास होगा और जलालाबाद हलके के लिए कई विकास सौगातें विशेष तौर पर तैयार की गई हैं। जिससे देश-दुनिया में जलालाबाद की पहचान और अधिक बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...