Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

लुधियाना के यूथ फेस्टिवल में पहुंचे सीएम मान

Date:

लुधियाना- लुधियाना में रविवार को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएम भगवंत मान ने यूथ को जीवन मंत्र के गुर बताए। कहा कि यूथ कभी अपनी अकड मे ना रहें बल्कि हमेशा नीवा ही बने रहें, क्योकि नीवों को ही फल लगते हैं। सीएम मान ने कहा कि कभी किसी बात पर अहंकार ना करें।सीएम ने यूथ फेस्टिवल में विजयी रहने वाली टीमों को बधाई देते सीएम ने कहा कि हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए। कहा कि जो टीमें आज पहले नंबर पर आई हैं उन्हें दूसरे व तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों का आभार जताना चाहिए, क्योंकि अगर दूसरे व तीसरे नंबर वाली टीमें ही ना होती तो मुकाबला किस से होता।

सीएम मान ने कहा कि हमेशा अपनी परफार्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करें। केवल ट्राफी जीतने तक ही सीमिन ना रहें, बल्कि परफार्मेंस को बेहर बनाएं और हमेशा परिवार के साथ रहें, लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाएं।

सीएम मान ने कहा कि जो टीमें आज परफार्मेंस को अच्छे ढंग से नहीं कर सकीं तो उन्हें हार मानने या फिर घबराने की जरूरत नही है। हार-जीत तो हमेशा बनी रहती है। सीएम ने कहा कि वह अपना पहला इलेक्शन हार गए थे। पंजाब के लहरागागा से साल 2012 से उन्होंने पहला चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। फिर उन्होंने खूब मेहनत की, लोगों के दिलों में पहचान बनाई तो फिर उसी इलाके से 2014 में वह दो लाख वोटों से जीतकर सांसद बने थे आज पंजाब के सीएम हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...