Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

 सीएम मान आज संगरूर दौरे पर :भवानीगढ़ सब डिवीजन की नई इमारत का शुभारंभ करेंगे

Date:

 

चंडीगढ़-पंजाब सीएम भगवंत मान आज (22 फरवरी) को अपने गृह जिले संगरूर के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान जहां वह भवानीगढ़ सब डिवीजन परिसर की नई इमारत का शुभारंभ करेंगे। वहीं, सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के जवान हर्षवीर के घर भी जाएंगे। हर्षवीर की डयूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वह सरकारी रणबीर कॉलेज संगरूर को सीवरेज साफ करने वाले वाली मशीनें समर्पित करेंगे।

भवानीगढ़ के बालद कैंचियां के पास करीब एक महीना पहले हादसा हुआ था। इस मौके ड्यूटी पर तैनात SSF के कर्मचारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान कर्मचारी हषवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई और घायल कर्मचारी मनदीप सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, पंजाब सरकार ने सहायता राशि के रूप में 1 करोड़ रुपए व HDFC बैंक की तरफ से भी जीवन बीमा के तहत 1 करोड़ दिए गए थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सीएम भगवंत मान अब पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। वह लगातार अधिकारियों से मीटिंगें कर रहे हैं। वहीं, विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही विकास प्रोजेक्टों का शुभारंभ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...