Sunday, October 25, 2026
Sunday, October 25, 2026

सीएम मान ने मेडिकल कॉलेज का रखा नींव पत्थर

Date:

 

चंडीगढ़–शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरु के शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज (23 मार्च) खटकड़ कलां में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शहीद भगत सिंह नगर में पहुंच गए है। उन्होंने बरनाला कलां में शहीद भगत सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है। यह कॉलेज 18 एकड़ में बनेगा। जल्दी ही वह समागम में पहुंचेंगे।

वहीं, सीएम भगवंत मान ने खुद एक अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है – जंग ए आजादी के महानायक शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी की महान शहादत को कोटि-कोटि प्रमाण करते हैं।

हमारे देश के योद्धाओं ने देश की आजादी के लिए फांसी के रस्सियां चूमीं और हंसते हंसते शहादत का जाम पिया। यह महान शहीदतें हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। इन्कलाब जिंदाबाद

मोहाली में भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर समागम आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में आज कंडाला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्थापित प्रतिमा तक नशे के खिलाफ रैली निकाली जाएगी, जो दोपहर 2 बजे तक एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके लिए भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related