Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

CM Mann ने सभी पुलिस कमिश्नरों और SSP को जारी किए नए आदेश

Date:

 

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस कमिश्नरों (सीपीज) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एस.एस.पी.) को राज्य भर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। सी.पीज और एस.एस.पीज के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इन अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को समय पर पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए नागरिक प्रशासन में अपने समकक्षों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाढ़ के दौरान वास्तविक नुकसान झेलने वाले पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से इस उद्देश्य के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अत्यंत आवश्यक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नागरिक और पुलिस प्रशासन के बीच सुचारू समन्वय आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित तक जरूरी सहायता पहुंचानी यकीनी बनाने के लिए बाढ़ प्रभवाति इलाकों में लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए कदम उठाने की वकालत की। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया ताकि पीड़ितों तक बिना किसी बाधा के सहायता पहुंच सके। अपराध और आपराधिक तत्वों के प्रति कतई बर्दाश्त न करने की नीति दोहराते हुए, सी.एम. भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज से पंजाब भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्रयासों को तेज करने को कहा।

बाढ़ के दौरान पंजाब पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल के इस अद्वितीय योगदान को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में याद किया जाएगा। उन्होंने ‘ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की। उन्होंने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस हर कीमत पर पंजाब की शांति, प्रगति और समृद्धि की रक्षा करती रहेगी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related