Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

सीएम मान ने हॉकी खिलाड़ियों को दिए 9.35 करोड़, पंजाब के खिलाड़ियों के लिए  भी की खास घोषणाएं

Date:

 

पेरिस ओलंपिक-2024 जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों को 15-15 लाख की राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। खिलाड़ीयों के लिए ढोल बज रहे हैं। हम पंजाब की हॉकी टीम को प्रायोजित कर सकते हैं लेकिन 2036 तक यह जिम्मेदारी ओडिशा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भविष्य में पंजाब में एक बड़ा हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में हॉकी इंडिया से बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब पंजाब में खेलों के लिए अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे। जिसमें महलपुर में फुटबॉल, सुनाम में बॉक्सिंग, जालंधर में हॉकी और लुधियाना में एथलेटिक्स आदि शामिल होंगे।

इसके साथ ही सीएम मान ने खिलाड़ियों को नौकरी और पहले से नौकरी कर रहे खिलाड़ियों को प्रमोशन देने का भी ऐलान किया। इसके सिवा हॉकी खिलाड़ियों ने जहां सम्मान के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया,  वहीं उन्होनें ‘खेड्डा वतन पंजाब दीयां’ की भी सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...