Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जालंधर पहुंचे CM मान,दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत की:स्कॉलरशिप स्कीम के बच्चों को चैक बांटे

Date:

 

जालंधर—जालंधर के पीएपी में पहुंचे सीएम भगवंत मान ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। सीएम ने इसके बाद स्कॉलरशिप स्कीम के बच्चों को चैक बांटे। इसके बाद सामाजिक न्याय मंत्री और वित्त मंत्री चीमा ने भी बच्चों को स्कालरशिप स्कीम के चैक दिए।

 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों की स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) में बड़ा घोटाला हुआ था, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया।

सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए जितने भी लोगों ने पर्दे के पीछे मेहनत की है, उस सबका धन्यावाद। संत राम उदासी ने लिखा है कि मघदा रहीं वे सूरजा…आज विद्या के सूरज को आपके घरों में उगाने का एक छोटा सा उपाय है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भी यही सपना था। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं आज ऐसे बच्चों को देख रहा हूं जिनकी आंखों में बड़े सपने हैं।

 

स्कालरशिप मिलने बच्चे सपनों को करेंगे पूरा – सीएम मान

 

सीएम ने कहा कि स्कालरशिप मिलने से ये बच्चे अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करेंगे। इन बच्चों में से कोई वकील बनना चाहते हैं कोई डॉक्टर बनना चाहता है। मेरे साथ सामाजिक सहकारिता मंत्री डाक्टर बलजीत कौर बहुत गरीबी से निकली हैं। इनके उपायों के चलते ही आज इस स्कीम में बच्चों को उनके ड्रीम पूरे करने का रास्ता मिल रहा है। बच्चों में एक जुनून चाहिए कुछ बनने का। वो जो सोचेंगे वो बन जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related