Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

दो माह से वेतन न मिलने से राममंडी के सफाई कर्मचारी परेशान, दिया धरना

Date:

 

रामा मंडी में आज सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने अधिकारियों पर दो माह से वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि कच्चे कर्मचारियों को कम वेतन दिया जा रहा हैं। मांगों के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन के साथ-साथ पीएफ और ईपीएफ भी जमा नहीं किया गया है, जिसके कारण सफाई कर्मचारी धरना देने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मियों की मांगें नहीं मानी गयीं तो काम बंद कर संघर्ष तेज किया जायेगा।

वेतन के संबंध में जब कार्यपालक पदाधिकारी विपन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग आधे कर्मचारियों को वेतन दे दिया गया है। इसके साथ ही दूसरी ओर एमसी सुनीता बंसल ने सफाई कर्मचारियों को कम वेतन देने का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि स्किल्ड के अनुसार जो वेतन नियमानुसार बनता है वही दिया जा रहा है। इसके सिवा एमसी ने कहा कि सरकार द्वारा फंड भेजने में देरी के कारण लगभग आधे कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। धनराशि मिलते ही कर्मचारियों के खाते में वेतन भेज दिया जाएगा।

इस दौरान धरने में यूनियन के उपाध्यक्ष संदीप कुमार गोगी, सचिव राजिंदर सिंह सिद्धू, सोमनाथ और कुलदीप ढाडा दोनों सलाहकार, आकाश कुमार प्रेस सचिव, गौतम और सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related