Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश

Date:

चंडीगढ़, 11 मार्च

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाई जाए और इसे समय पर पूरा किया जाए।

यहां अपनी सरकारी आवास पर इंस्टीट्यूट और सिविल अस्पताल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान 21.41 एकड़ क्षेत्र में 418.30 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा और इसमें 300 बिस्तरों का मेडिकल कॉलेज भी होगा, जिसमें मेडिकल छात्रों के लिए वार्षिक 150 सीटें होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मौजूदा मेडिकल अस्पताल कैंपस होशियारपुर में अत्याधुनिक अस्पताल में दो बेसमेंट, ग्राउंड और आठ मंजिलें होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में एक ऑडिटोरियम और सर्विस ब्लॉक, दो बेसमेंट और ग्राउंड और छह मंजिलें होंगी। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हॉस्टल होंगे, जिसका निर्माण भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण के काम में तेजी लाने के लिए अलग-अलग टेंडर आवंटित किए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित जगह पर मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना समय की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस काम को समयबद्ध और तेजी से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

———-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...