Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

चरणजीत चन्नी बोले-हमारे कैंडिडेट पर हो रही रेड:ये पार्टियों का नहीं, प्रशासन-कांग्रेस का चुनाव हैं;

Date:

 

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज नगर निगम चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत की। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज के समय में चुनाव पार्टियों के चुनाव नहीं, बल्कि प्रशासन और कांग्रेस के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रशासनिक अधिकारी आगे आ रहे हैं। ये किसी एक विभाग की बात नहीं है। सभी विभाग के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है।

सांसद चन्नी ने कहा कि हमारे एक प्रत्याशी की फैक्ट्री में लेबर डिपार्टमेंट और टैक्स विभाग की रेड करवाई गई है। साथ ही उस पर अन्य कई प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई। डर के मारे उक्त 33 नंबर वार्ड के प्रत्याशी ने अपने पेपर वापस ले लिए। हमने AAP के एक प्रत्याशी की शिकायत की। जिसमें AAP प्रत्याशी अमित ढल्ल के दस्तावेज पूरे नहीं थे। मगर उसके दस्तावेज प्रशासन द्वारा पास कर दिए गए।

सांसद चन्नी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में जाकर धमकाया जा रहा हैं। सरकार चुनावों को लूट रही है। हम आम आदमी पार्टी के साथ लड़कर पंजाब को छुड़वाएंगे। कांग्रेस के साथ धक्का किया जा रहा है। जालंधर में आदमी पार्टी द्वारा 15-15 लाख रुपए लेकर टिकट बांटे गए। पंजाब का पैसा लूट कर दिल्ली चुनाव में लगाया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related