Friday, October 23, 2026
Friday, October 23, 2026

पंजाब में चुनाव से पहले चन्नी की बढ़ी मुशकिलें, चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन के लगे दोष, जाने क्या है मामला

Date:

 

देश में चल रहे लोक सभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए गए चरणजीत सिंह चन्नी की मुशकिले बढ़ सकती है। कियोंकि पुंछ हमले के मामले में दिए बयान को लेकर चुनाव कमिश्न अधिकारी ने चन्नी की खिलाफ फाईल खोल दी है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मंगलवार को चन्नी पे चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन के दोष लगाए। दरअसल कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ आतंकी हमले को बीजेपी का चुनावी स्टंट बताया था, जिसके बाद पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कार्रवाई के लिए भारत के चुनाव आयोग को लेटर भेजा है।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिकारी सिबिन सी का कहना है कि जालंधर जिला चुनाव अधिकारी की एक रिपोर्ट के अनुसार चन्नी की टिप्पणी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आपको बता दें कि 4 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमला हो गया था। जहां पें आतंकवादियों ने घात लगाकर अंधाधुंध गोलीआं चला दी थी और हमले में एक सैनिक की मौत के साथ और चार घायल हो गए थे।

 

हमले के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चन्नी ने इसे बीजेपी का स्टंटबाजी बताया था। उन्होने कहा कि ये भाजपा का स्टंट है। जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, तो ऐसे स्टंट किए जाते हैं। ये पूर्व नियोजित स्टंटबाजी हैं। लोगों की जान लेना और उनके शवों पर खेलना बीजेपी का काम है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की इस विवादित् टिप्पणी से कई राजनीतिक नेताओं ने कार्रवाई की मांग की। हांलाकि बाद में चन्नी ने कहा था कि उन्हें देश के सैनिकों पर गर्व है पर 2019 पुलवामा आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार अब तक यह पता नहीं लगा सकी कि हमला किसने किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related