Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में आज से 3 दिन तक बारिश की संभावना

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ में आज यानी 26 फरवरी से शनिवार तक मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। 27 और 28 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है। इस दौरान मोहाली और पटियाला में औसत अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और बरनाला शामिल हैं।

विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। इसी तरह, सबसे पहले न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...