Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

केंद्र की किसानों से वार्ता 14 फरवरी को:चंडीगढ़ में मीटिंग बुलाई; डल्लेवाल मेडिकल सुविधा को राजी

Date:

पंजाब और हरियाणा के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। शनिवार को कृषि और किसान कल्याण विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी प्रियरंजन खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर मीटिंग का न्योता दिया।

इसके बाद डल्लेवाल मेडिकल सुविधा लेने को राजी हो गए। उन्हें ग्लूकोज लगाया गया। डल्लेवाल के अनशन का आज 55वां दिन हैं।

न्योते में लिखा कि भारतीय किसान यूनियन (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की मांगों को लेकर भारत सरकार और पंजाब सरकार के मंत्रियों की बैठक 14 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी। हम आशा करते हैं कि डल्लेवाल जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे और बैठक में शामिल होंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियरंजन ने कहा कि केंद्र को आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की सेहत की फिक्र है। हम यहां आए हैं ताकि कोई रास्ता निकल सके। केंद्रीय अधिकारियों ने डल्लेवाल से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। डल्लेवाल ने साफ किया कि 121 किसान जो उनके लिए मरण व्रत पर बैठे हैं, उनसे बात की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...