Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े CBI अधिकारी और पुलिस कर्मी

Date:

 

अमृतसर : पंजाब में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं । ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया जहां दो सगे भाइयों ने भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर 16 लाख रुपये ठग लिए और अब अमृतसर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी. कानून व्यवस्था आलम विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवक सगे भाई हैं। एक युवक फर्जी सीबीआई अधिकारी और दूसरा युवक फर्जी पुलिस अधिकारी बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों युवकों की पहचान अमृतपाल सिंह और अजय पाल सिंह के रूप में हुई है।

डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह नाम के व्यक्ति ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी कि इन दोनों भाइयों ने उसके बेटे को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने आगे बताया कि ये दोनों युवक गुरदासपुर के रहने वाले हैं और जब उन्होंने अपने परिजनों को बताया कि एक सीबीआई अधिकारी है और दूसरा पंजाब पुलिस में पुलिस कर्मी है, तो परिजनों ने पूरे गांव को आमंत्रित किया और एक बड़ी पार्टी भी दी। इसके बाद वे लगातार लोगों को ठग रहे थे।

पुलिस ने जब दोनों को गिरफ्तार किया तो अजय पाल सिंह के पास से फर्जी सीबीआई आई कार्ड, सिपाही की भर्ती के लिए तैयार किया गया पत्र और 2 लाख रुपए की भारतीय करेंसी बरामद हुई तथा अमृत पाल सिंह के पास से पंजाब पुलिस कांस्टेबल की वर्दी और उसका बैच नेम प्लेट, पुलिस पीपी लिखे बकल वाली काला बेल्ट और पुलिस वर्दी वाली  पगड़ी भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...