Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पंचायती चुनाव के दौरान 15 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसडीओ और कृषि सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

 

चंडीगढ़, 21 नवंबर, 2024:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई भ्रष्टाचार-विरोधी शून्य-सहनशीलता नीति के तहत, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने फिरोजपुर के नहरी विभाग के एसडीओ गुलाब सिंह और कृषि विभाग के सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह के खिलाफ 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में ये दोनों हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के दौरान क्रमशः रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तैनात थे। इन्होंने एक सरपंच उम्मीदवार से यह रिश्वत ली थी।
मुख्य आरोपी एसडीओ गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, और विजीलेंस ब्यूरो की टीमें दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज जानकारी दी कि यह मामला फिरोजपुर जिले के ब्लॉक घल खुर्द के गांव माना सिंह वाला के किसान गुरप्रीत सिंह द्वारा मुख्यमंत्री की एंटी-करप्शन हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद सामने आया।
शिकायत के अनुसार, गुरप्रीत सिंह ने पंचायत चुनाव-2024 में सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।
जांच के दौरान यह पता चला कि घल खुर्द ब्लॉक में रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नियुक्त एसडीओ गुलाब सिंह ने 4 अक्टूबर 2024 को कृषि सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी और प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, 5 अक्टूबर 2024 को, गुलाब सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से बागी रोड, फिरोजपुर के पास एक पेट्रोल पंप पर 5 लाख रुपए और ले लिए।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत देने के बावजूद उसके सरपंची के नामांकन पत्र 6 अक्टूबर 2024 को रद्द कर दिए गए। बाद में, सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने एसडीओ गुलाब सिंह से पैसे वापस करने के संबंध में बातचीत की, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और शिकायतकर्ता को भेज दिया। शिकायतकर्ता ने यह रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंपी।

प्रवक्ता ने बताया कि रिकॉर्डिंग में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी गुलाब सिंह और दविंदर सिंह ने मिलकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेने की साजिश रची थी।
उन्होंने कहा कि इस जांच के आधार पर, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस थाने, फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी एसडीओ गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की ओर जांच जारी है।

——-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...