जंगलोट, 18 नवंबर (ब्यूरो)- आर्मी पब्लिक स्कूल, जंगलोट में करियर कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन ब्रिगेडियर तेजिंदर चौधरी ने किया, जबकि स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. विशाखा शर्मा की दूरदर्शी पहल ने आयोजन को नई दिशा दी। कक्षा IX से XII तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस करियर काउंसलिंग अभियान में देशभर की 25 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर BITS पिलानी, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, थापर यूनिवर्सिटी, SRM यूनिवर्सिटी सहित कई प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कॉन्क्लेव ने विद्यार्थियों को करियर विकल्पों, प्रवेश प्रक्रियाओं और नए उभरते प्रोफेशनल अवसरों को समझने का अनूठा मंच प्रदान किया। छात्रों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
कार्यक्रम में CBSE तथा सरकारी स्कूलों के 500 से अधिक छात्र, अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए, जिसने आयोजन को और प्रभावी और ऊर्जा से भरपूर बनाया।
करियर कॉन्क्लेव 2025 ने छात्रों को सही दिशा में निर्णय लेने की प्रेरणा दी। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ, बल्कि APS जंगलोट की मजबूत, दूरदर्शी और छात्र–केंद्रित नेतृत्व क्षमता को भी बखूबी उजागर करता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने करियर का चुनाव करने में सक्षम बनाते हैं।


