Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

गुजरात के साबरकांठा में ट्रक से टकराई कार, 7 मौतें

Date:

गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर हाईवे पर एक इनोवा कार की बुधवार सुबह ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कारसवार 7 लोगों की मौत हो गई। 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज हिम्मतनगर सिविक अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 8 लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे।

वे शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इस कार की ट्रक के पिछले हिस्से से टकर हुई।

हादसा इतना गंभीर था कि मृतकों के शव कार में ही फंसे रह गए। शवों को निकालने के लिए कार की बॉडी को गैस कटर से काटना पड़ा।

DSP डीएसपी एके पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी जैसे ही हमें लगी, हम मौके पर पहुंचे। हमारे पहुंचने तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में बचे एक शख्स की हालत गंभीर थी। कार को गैस कटर से काटने के बाद उसे हिम्मतनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

DSP पटेल ने बताया कि मरने वालों की पहचान धनवानी, चिराग, रविभाई, रोहित, गोविंद, राहुल, रोहित और बर्थ के रूप में हुई है। अभी इनकी उम्र और बाकी डिटेल सामने नहीं है। वहीं, 22 साल के हनीभाई शंकरलाल टोटवानी का हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...