Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने संभाला जेल मंत्री का पद

Date:

 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहां राज्य के नये जेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान जेल विभाग की अहम जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि उनका लक्ष्य राज्य की जेलों को सही मायने में सुधार गृह बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की जेलों में बंद कैदियों को सुधारने और उन्हें अच्छा नागरिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। दोषियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसके साथ ही लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य की जेलों में मोबाइल फोन के अवैध इस्तेमाल और आपराधिक तत्वों की नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। पंजाब की जेलों को नवीनतम सुरक्षा उपकरणों से लैस करना भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जेल मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार कैदियों को सुधारने में मदद करने और उन्हें सजा पूरी करने के बाद रचनात्मक नागरिकों के रूप में समाज में फिर से शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अन्यों के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव जेल श्री आलोक शेखर, श्री अरूण पाल सिंह, ए.डी.जी.पी. जेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...