Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित फ़रीदकोट से आरंभ हुए विशाल नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग द्वारा भव्य स्वागत

Date:

 

 

श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़, 22 नवम्बर:

हिंद दी चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन, जो बाबा फ़रीद जी के तप स्थल, रियासती किला मुबारक फ़रीदकोट से आरंभ हुआ था, का श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर आज कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी को पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा नगर कीर्तन में शामिल पाँच प्यारे साहिबान और पाँच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किया गया। इसके अलावा उन्होंने इस नगर कीर्तन में योगदान देने वाले बाबा लक्खा सिंह नानकसर का भी सम्मान किया।

ज़िला प्रशासन रूपनगर और स्थानीय संगतों द्वारा खालसाई जाहो-जलाल और उत्साह के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। संगतों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी पर पुष्प-वर्षा भी की गई।

नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के पावन स्वरूप को पूरे सत्कार के साथ गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में सुशोभित किया।

यह नगर कीर्तन फिरोज़पुर, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फ़तेहगढ़ साहिब, चमकौर साहिब होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुँचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related