Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

पंजाब में आज कैबिनेट मीटिंग:बजट सत्र की तारीखों का ऐलान संभव

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब कैबिनेट की आज (27 फरवरी) अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। इस दौरान पंजाब जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण नियम 2004 में संशोधन को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

पंजाब राज्य एनआरआई आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान आबकारी नीति और बजट सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।इससे पहले पंजाब कैबिनेट ने दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद 13 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग की थी। यह मीटिंग चार महीने बाद हुई थी। मीटिंग करीब चार घंटे चली थी। इस मीटिंग में करीब तीन हजार पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया गया था।

इसके साथ ही 23 और 24 फरवरी को विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब सत्र का समापन हो चुका है। सत्र में केंद्र सरकार की ओर से जारी कृषि विपणन नीति के मसौदे को भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब सरकार लोगों को जोड़ने की कोशिश करेगी। हालांकि, उस समय देरी से मीटिंग बुलाने पर सवाल उठे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...