Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

कानपुर में बिजनेसमैन पति-पत्नी जिंदा जले:मंदिर के दीये से लगी आग

Date:

कानपुर–कानपुर में दिवाली पर मंदिर के दीये से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में बिजनेसमैन पति-पत्नी समेत नौकरानी की जिंदा जलकर मौत हो गई। पूजा करने के बाद मंदिर में दीया जलाकर पति-पत्नी सो गए थे।

मंदिर में दीये से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। पति-पत्नी बेडरूम से बाहर नहीं निकल पाए। बचाने गई नौकरानी की भी मौत हो गई। बेटा पार्टी कर लौटा तो देखा घर से धुआं निकल रहा था।

उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। आग बुझाकर पति-पत्नी और नौकरानी को निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला ​​​​काकादेव इलाके का है।

पुलिस ने बताया- मरने वालों की पहचान संजय श्याम दासानी (48), पत्नी कनिका दासानी (42) और नौकरानी छवि चौहान 24) के रूप में हुई है।इनकी अंबाजी फूड्स नाम से कंपनी है। साथ ही इनकी बिस्किट फैक्ट्री भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related