Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

मनाली घूमने जा रहे छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार, मौके पर मची चीख पुकार

Date:

 

 

नवांशहर  : नवांशहर में आज एक छात्रों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि नवांशहर-रोपड़ नैशनल हाईवे पर आज लंगडोआ बाईपास के नजदीक घनी धुंध में सड़क दिखाई न देने से एक टूरिस्ट बस सड़क नजदीक खेतों में लुड़क गई। महाराष्ट्र (मुंबई) से नार्थ जोन के ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा पर आए बस में सवार 50 विद्यार्थी हादसे में बाल-बाल बच गए।

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) तथा थाना सदर की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर बस में सवार विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस संबंध में एस.एस.एफ. के ए.एस.आई. पवन कुमार ने बताया कि मुंबई से ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा के लिए आए करीब 50 विद्यार्थी एक टूरिस्ट बस अमृतसर से मनाली जा रही थी कि आज सुबह करीब 4 बजे चालक का संतुलन बिगड़ गया तथा बस नवांशहर-बलाचौर मार्ग पर लंगडोआ बाईपास के नजदीक सेखों फार्म के सामने पलट गई।

 

उन्होंने बताया कि बस के खेतानों में पलटने से कई पेड़ भी टूट गए जो बस के बचाव के लिए भी सहायक बने। 3-4 विद्यार्थियों को मामूली चोटें आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...