Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

 पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 35 घायल

Date:

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक बस पलट गई। बस पलटने पर एक कंटेनर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों समेत 35 लोग बुरी तरह घायल हो गए।बस हरिद्वार से जम्मू जा रही थी। घायलों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ। बस का अचानक एक टायर पंचर हो गया था। सड़क पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पीछे से आ रहे कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर और बस दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया। बस हरिद्वार से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई थी और जम्मू जा रही थी। बस में करीब 48 यात्री सवार थे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related