Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

 नेपाल में यात्रियों से भरी बस पलटी, 18 लोग घायल

Date:

 

Kathmandu: नेपाल के बागमती प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस पलटने से 18 लोग घायल हो गए। ‘द राइजिंग नेपाल’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, यह दुर्घटना कावरेपालनचोक जिले में बीपी राजमार्ग पर हुई। काठमांडू से रामेछाप जा रही बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 24 यात्री सवार थे।

खबर में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि कुल 18 लोग घायल हुए हैं और घायलों में बस चालक और सह-चालक भी शामिल हैं। सभी घायलों को धुलिखेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस निरीक्षक दिनेश कुँवर के अनुसार, सात घायलों की हालात सामान्य है जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...