Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

पंजाब में पंचायती चुनाव के नोमिनेशन दौरान चली गोलियां… माहौल तनावपूर्ण

Date:

पंजाब : फिरोजपुर के जीरा में जबरदस्त झड़प होने की सूचना है, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जानाकरी के मुताबिक, जीरा में पंचायती चुनावों के नोमिनेशन के लेकर हंगामा हो गया, इस दौरन फायरिंग की भी सूचना है। बताया जा रहा है इस दौरान 2 पक्षों में जबरदस्त झड़प हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों ने ईंट पत्थरों व लाठियों से हमला किया। वहीं इस दौरान फायरिंग भी की गई।

बताया जा रहा है कि जीरा में कल से ही माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस वर्कर कुलबीर सिंह जीरा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है कि इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ो। उनका बयान सामने आया था कि सरपंचो के साथ धक्केशाही हो रही है। उन्होंने कहा था कि सभी डंडे लाठिया लेकर चले और इंसाफ लें।आज दोपहर को जब कुलबीर सिंह जीरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के पंच और सरपंच उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल करने के लिए जीरा के मेन चौक के पास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर जा रहे थे, तो वहां मौजूद एक अन्य राजनीतिक पार्टी के समर्थक भी आ गए। माहौल गरमाने के कारण देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच फायरिंग की भी जानकारी सामने आई है। पूरे घटनाक्रम में पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा पथराव के कारण घायल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related