Tuesday, September 29, 2026
Tuesday, September 29, 2026

पंजाब में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर

Date:

चंडीगढ़—पंजाब पुलिस ने आज (10 अगस्त) बरनाला में नशा तस्करों से जुड़े एक परिवार की इमारत को गिराया। आरोप है कि इन लोगों ने पंचायत की ज़मीन पर ड्रग मनी से इमारत का निर्माण किया था। यह कार्रवाई हंडियाया नगर पंचायत और पुलिस ने मिलकर की।

एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम खुद मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब में नशा तस्करों को माफ़ नहीं किया जाएगा।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।एसएसपी ने बताया कि वैसे तो पूरा परिवार नशे के कारोबार में शामिल है, लेकिन आरोपी गौरा सिंह और अमरजीत कौर पर एनडीपीएस के 16 मामले दर्ज हैं। गौरा सिंह इस समय जेल में है, जबकि अमरजीत कौर जमानत पर है। वहीं, गौरा सिंह के दो भाई भी हैं, जिन पर एक्साइज आदि के मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related