Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पटियाला में महिला ड्रग तस्कर के घर चला बुलडोजर

Date:

 

पटियाला–पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों पर यूपी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब पटियाला में रिंकी नाम की महिला नशा तस्कर के घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई हुई है। पुलिस टीमें जेसीबी व अन्य मशीनों के साथ पहुंच गई है।

पटियाला के एसएसपी नानक सिंह खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं। उनका कहना है कि आरोपी महिला साल 2016 से लेकर 2023 तक नशा तस्करी में शामिल रही है। उस पर दस से अधिक नशा तस्करी केस दर्ज हैं। उसने यह सारी प्रॉपर्टी नशा तस्करी के पैसे से बनाई है।

यह कार्रवाई पुलिस ने पटियाला के रोड़ी कुट मोहल्ले मोहल्ले में जा रही है, जो कि नशा तस्करी के लिए बदनाम है। पटियाला पुलिस ने महिला तस्कर के घर पर कार्रवाई करने से पहले सारी जानकारी जुटाई थी। संबंधित अथॉरिटी ने महिला इस इमारत को बनाने पर आए खर्च संबंधी ब्योरा पेश करने के लिए कहा था। लेकिन महिला तस्कर इस बारे में कोई जानकारी अथॉरिटी को दे न पाई। इसके बाद पुलिस ने अदालत से आदेश लेकर महिला के घर के गिराने के ऑर्डर जारी करवाए हैं। इसके पीछे पुलिस कोशिश है कि नशा तस्करों को मैसेज दिया जाए कि अब वह बच नहीं पाएंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related