Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

पंजाब में दरिंदगी! मां की आंखों के सामने 4 साल की बेटी से Rape

Date:

 

पंजाब  : पंजाब में एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक 4 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। जानकारी के मुताबिक, राजपुरा के एक गांव में किराए पर रह रहे प्रवासी मजदूर द्वारा 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। जब वह और उसका पति काम पर गए थे, तो उनके बगल वाले कमरे में रहने वाले मंचन मलाह का बेटा 18 वर्षीय नितीश किसी बहाने से उनकी 4 वर्षीय बेटी को अपने कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

जब वह काम से लौटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी, जबकि उसके पड़ोसी का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो नीतीश ने दरवाजा नहीं खोला। जब उसने खिड़की से देखा तो आरोपी उसकी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर आरोपी ने दरवाजा खोल दिया और मौके से भाग गया। एसएचओ सिटी कृपाल सिंह मोही ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर नितीश पुत्र मनचन मलाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...