Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

ब्राजील प्लेन क्रैशः 10 लोगों की मौत, घर से टकराकर दुकान पर गिरा एयरक्राफ्ट

Date:

 

 

इंटरनेशनल — दक्षिणी ब्राजील में टूरिस्टों को आकर्षित करने वाले शहर ग्रमाडो में रविवार (22 दिसंबर, 2024) को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लोग सवार थे। रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि विमान में सफर कर रहे 10 लोगों की मौत हो गई है। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालय के मुताबिक, कम से कम 15 लोगों को शहर के अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से ज्यादातर दुर्घटना से लगी आग और उससे निकले धुंए के कारण पीड़ित थे।

इलाके के अधिकारियों ने बताया कि विमान कथित तौर पर पहले एक इमारत की चिमनी से टकराया फिर एक घर की दूसरी मंजिल को। इसके बाद एक फर्नीचर की दुकान से टकराया। हादसे के बाद विमान का मलबा पास के एक सराय में भी पहुंचा। वहीं शहर के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दुर्भाग्य से, शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विमान में सवार लोग जीवित नहीं बचे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related