Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

5 फ्लाइट्स में बम की धमकी, 4 ने भारत से उड़ान भरी थी

Date:

 

नई दिल्ली—5 फ्लाइट्स में मंगलवार को बम होने की धमकी मिली। धमकी मिलने वाली फ्लाइट्स में एअर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाला विमान भी शामिल था। इसके बाद उसे कनाडा डायवर्ट कर दिया गया। प्लेन को कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां यात्रियों और उसमें मौजूद सामान की जांच की गई।फ्लाइट 24 रडार के मुताबिक, प्लेन ने आज सुबह 3 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी, जिसे दोपहर 4:30 बजे शिकागो पहुंचना था। दिनभर में 5 फ्लाइट्स को धमकी मिलने की वजह से सिक्योरिटी एजेंसियों ने कई एयरपोर्ट्स पर काउंटर टेररिस्ट ड्रिल किए।जांच में पता चला है कि सभी धमकियां एक ही शख्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भेजी गई थीं। जिससे कई सौ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में ये धमकियां झूठी निकलीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...