Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

एयर इंडिया के विमान में बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप

Date:

 

गुरुवार को मुंबई से आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विमान सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। विमान में 135 यात्री सवार थे और विमान को आइसोलेशन बे ले जाया गया।

मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि सुबह 8.44 बजे यात्रियों को विमान (एआई 657)  से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचा, पायलट ने बम की धमकी की सूचना दी। सुबह 7.30 बजे एयरपोर्ट को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद सुबह 7.36 बजे हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सभी यात्रियों और चालक दल को विमान से निकाल लिया गया है और सभी सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे पर कोई परिचालन व्यवधान नहीं है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी? फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...