Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

पाकिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट, 10 की मौत:32 घायल, राष्ट्रपति जरदारी बोले- इसके पीछे भारत समर्थित आतंकियों का हाथ

Date:

इस्लामाबाद- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार दोपहर भीड़भाड़ वाली सड़क पर सुसाइड बम ब्लास्ट हुआ। पाकिस्तानी न्यूज पेपर डॉन के मुताबिक, इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हैं। मारे गए लोगों में 4 उग्रवादी भी हैं।

क्वेटा के SSP मोहम्मद बलोच के मुताबिक, पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वार्टर के पास विस्फोटक से भरी गाड़ी में धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गई और दीवारों में दरार आ गई।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि इसके पीछे भारत समर्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों का हाथ है। भारत ने अभी तक इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर के मुताबिक घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

इनमें क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज (BMC) अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर शामिल हैं। सभी डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...