बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी नई फिल्म ‘इक कुड़ी’ को लेकर चर्चाओं में है। फिल्म के प्रमोशन के लिए कनाडा के बैंकुवर पहुंचीं शहनाज गिल ने वहां के लोगों के साथ मिलने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वो कहती हैं कि फिल्म के लिए मुझे लोगों के धक्के खाने पड़ रहे हैं। कहती हैं- ‘लोकां ने मैंनूं च्यूंटियां वडियां, धक्के मारे ते मैंने भज्ज के दूजे थिएटर च लुकणा पेया’ यानी लोगों ने मुझे च्यूंटियां काटीं, धक्के दिए, जिसके चलते मुझे किसी दूसरे थिएटर में छिपना पड़ा।
वीडियो में शहनाज गिल के साथ पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी नजर आ रहे हैं। गिप्पी कहते हैं…शहनाज मैंने सुना कि फिल्म की ओपनिंग के पहले दिन तो लोग बहुत कम आए थे। तुम बहुत घबराई हुईं थीं। अब तो लोग आ रहे हैं न।
इस पर शहनाज कहती हैं, अब तो रिव्यू ठीक मिल रहा है। आपकी तरफ पार्टी बनती है। इस पर गिप्पी कहते हैं कि- ठीक है मैं तुम्हें पार्टी दे दूंगा।
गिप्पी ग्रेवाल वीडियो के शुरू में पूछते हैं- कैसी हो शहनाज। सुना है तुम फिल्म के पहले दिन थिएटर में कम लोग देखकर घबरा गई थी। इस पर शहनाज कहती हैं- हां, सच में ऐसा ही था। फिल्म की ओपनिंग बहुत अच्छी नहीं थी और इसने मुझे चिंता में डाल दिया था। शुरुआत में लोगों का रिस्पांस ठंडा था। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ने इंस्टा पर अपलोड किए वीडियो में बताया कि पहले दिन फिल्म को लेकर उन्हें थोड़ी चिंता थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती प्रदर्शन पर उन्हें लगा कि उतना उत्साह नहीं दिख रहा, जितना दिखना चाहिए। हालांकि, बाद में दर्शकों की प्रतिक्रिया ने उनकी सारी चिंता दूर कर दी।


