Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी:4 नौसेना कर्मियों समेत 13 की मौत,

Date:

महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट नेवी के जहाज से टक्कर के बाद समुद्र में डूब गई। हादसे में नेवी के 4 कर्मियों और बोट पर सवार 9 सिविलियन लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल बोट में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। इनमें से 101 का रेस्क्यू कर लिया गया है।

हादसा उरण के पास बुधवार शाम करीब 3:55 बजे हुआ। मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से नाव में पानी भर गया और वह डूब गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 8:25 बजे विधानसभा में बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राज्य सरकार सभी मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए देगी। पुलिस और नेवी मिलकर हादसे की जांच करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related