Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी भाजपा

Date:

लोकसभा की सभी सीटों पर हार के बाद आज पंजाब भाजपा सभी सीटों की समीक्षा करेगी। आज शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी के पंजाब प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा दिनभर विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया है।

पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में बैठकें होंगी और इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी, सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना और प्रदेश महासचिव मंथरी श्रीनिवासुलु भी मौजूद रहेंगे।

राकेश राठौर ने बताया कि बैठक में आगामी विधानसभा उपचुनाव, स्थानीय निकाय चुनावों के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी और रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे सभी लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related