Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

पंजाब में आज भाजपा करेगी बैठक:किसान आंदोलन और निकाय चुनाव नतीजों पर चर्चा होगी

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब में निकाय चुनाव के बाद आज (गुरुवार) पंजाब भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता विजय रूपाणी करेंगे। इस बैठक में निकाय चुनाव के नतीजों पर चर्चा होगी। साथ ही भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी।

हालांकि भाजपा ने तय किया है कि वह मेयर पद के लिए किसी को समर्थन नहीं देगी। साथ ही विपक्ष में बैठेगी। पंजाब में 21 दिसंबर को पांच नगर निगमों के लिए चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भाजपा को कई जगहों पर अच्छी सफलता मिली है। भाजपा ने लुधियाना में 19, अमृतसर में 9, जालंधर में 19, फगवाड़ा में 5, पटियाला में 4 सीटें जीती हैं।

पहले ऐसी चर्चा थी कि भाजपा और कांग्रेस मिलकर लुधियाना में मेयर बना सकते हैं। हालांकि इसके बाद भाजपा ने तुरंत कहा कि हमारा लक्ष्य कांग्रेस मुक्त भारत है। ऐसे में कांग्रेस से समझौते की कोई बात नहीं चल रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...