Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में भाजपा नेता की तेजधार हथियार मारकर हत्या

Date:

 

कपूरथला–पंजाब के कपूरथला में गुरुवार देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक प्रधान की तेजधार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। उनके 2 साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।मृतक की पहचान हनी कुमार के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि मोहल्ले के युवकों ने रंजिश में उन पर हमला किया है। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम ने मामला सुलझाते हुए हत्यारों को पकड़ लिया है। आज इस मामले में अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे।

हनी कुमार की भाभी रजनी ने बताया कि गुरुवार को परिवार के लोग डडविंडी गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां धार्मिक समागम में जाना था। उनके साथ देवर हनी कुमार भी था। घर पर खाना बनाकर मैं भी डडविंडी चली गई। देवर हनी कुमार अपने दोस्त अजय कुमार बंटी और अमन कुमार के साथ बाइक पर था। कुछ देर बाद हनी गंभीर अवस्था में दाना मंडी में पड़ा हुआ मिला। उसके दोस्त अजय कुमार बंटी और अमन कुमार भी घायल थे। उनके शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे। इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस को बुलाकर तीनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद हनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय कुमार बंटी और अमन कुमार को भर्ती कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related